मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायादा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायादा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 2.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,094.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8.80 रुपये अथवा 2.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,094.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 1,863 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश