एनआईआईटी एमटीएस का चौथी तिमाही का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर 77 करोड़ रुपये

Ads

एनआईआईटी एमटीएस का चौथी तिमाही का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर 77 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 03:52 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 03:52 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) कॉरपोरेट प्रशिक्षण समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी एनआईआईटी एमटीएस ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 58.3 प्रतिशत बढ़कर 77.11 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 48.71 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 525.21 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 429.71 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एआई आधारित सेवाओं का अब राजस्व में लगभग 13 प्रतिशत का योगदान है।

तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 3.7 प्रतिशत और राजस्व 5.1 प्रतिशत बढ़ा।

एनआईआईटी एमटीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और कार्यकारी निदेशक सपनेश लल्ला ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही नए ग्राहकों को जोड़ने और बाजार में दृश्यता के लिहाज से मजबूत रही। चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक वातावरण के बावजूद हमने वृद्धि और लाभप्रदता हासिल की है।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय