इंडियन सुपर लीग के सीईओ बने करण यादव

Ads

इंडियन सुपर लीग के सीईओ बने करण यादव

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 01:27 PM IST

मुंबई, 21 सितंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी करण यादव को सीईओ नियुक्त किया जो क्लबों की अगुवाई वाले नये मॉडल में लीग का नेतृत्व करेंगे ।

सीईओ के तौर पर यादव लीग ऑफिस और आईएसएल की रणनीतिक, व्यावसायिक और संगठनात्मक दिशा का नेतृत्व करेंगे और इसके क्लबों और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ मिलकर काम करेंगे।

यादव ने आईएसएल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आईएसएल नये अहम अध्याय की ओर बढ रहा है और मुझे खुशी है कि भविष्य को दिशा देने का मौका मिला है । क्लब की अगुवाई वाले मॉडल में हमें क्लबों और आईएसएल की प्रबंधन समिति के साथ मिलकर लीग और भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने का मौका मिलेगा ।’’

पिछले साल रिलायंस ग्रुप की एफएसडीएल के साथ ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ खत्म होने की वजह से आईएसएल के मैचों में कटौती की गई थी । खेलमंत्री मनसुख मांडविया के दखल के बाद लीग को फिर से शुरू किया गया।

नये मॉडल के तहत क्लबों के पास लीग के व्यावसायिक अधिकार होंगे जबकि एआईएफएफ प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन से जुड़े मसले देखेगा ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर