सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.74 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.74 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.74 लाख करोड़ रुपये घटा
Modified Date: July 26, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: July 26, 2026 12:49 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से ₹2.74 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,091.68 अंक यानी 2.67 प्रतिशत टूट गया। वहीं एनएसई निफ्टी 566.85 अंक यानी 2.32 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और लार्सन एंड टुब्रो की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण ₹1,18,383.91 करोड़ रुपये घटकर ₹11,43,985.90 करोड़ रुपये रह गया। बैंक के शेयर में पिछले सप्ताह 9.40 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका कारण मार्जिन को लेकर बढ़ी चिंताएं रहीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन ₹65,429.82 करोड़ रुपये घटकर ₹17,29,661.44 करोड़ रुपये रहा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत ₹26,814.94 करोड़ रुपये घटकर ₹9,36,953.84 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन ₹26,802.74 करोड़ रुपये घटकर ₹6,30,471.54 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा एलआईसी का बाजार मूल्यांकन ₹15,116.74 करोड़ रुपये घटकर ₹5,33,007.56 करोड़ रुपये पर रहा। आईसीआईसीआई बैंक की हैसियत ₹6,223.84 करोड़ रुपये घटकर ₹10,28,217.93 करोड़ रुपये रह गई।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण ₹6,021.64 करोड़ रुपये घटकर ₹11,85,046.13 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन ₹5,191.95 करोड़ रुपये घटकर ₹8,15,480.75 करोड़ रुपये पर आ गया।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में भी ₹4,092.79 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई और कंपनी का बाजार मूल्यांकन ₹5,20,747.89 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में ₹152.73 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और यह ₹5,03,928.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में