फरवरी में निसान मोटर इंडिया की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी

फरवरी में निसान मोटर इंडिया की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी

फरवरी में निसान मोटर इंडिया की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: March 2, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: March 2, 2026 6:54 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) निसान मोटर इंडिया की बिक्री फरवरी में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़कर 10,565 इकाई हो गई।

फरवरी, 2025 में कंपनी ने 8,567 वाहन बेचे थे।

निसान मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू थोक बिक्री 2,230 इकाई रही, जबकि निर्यात बढ़कर 8,335 इकाई हो गया।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘फरवरी भारत में निसान के लिए एक महत्वपूर्ण महीना रहा है। यह हमारे एकीकृत प्रदर्शन, स्थिर अंतर्निहित मांग और निर्यात में निरंतर ताकत को दर्शाता है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में