जीएसटीआर-3बी फॉर्म की आपूर्तियों में अप्रैल से फेरबदल नहींः जीएसटीएन
जीएसटीआर-3बी फॉर्म की आपूर्तियों में अप्रैल से फेरबदल नहींः जीएसटीएन
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल, 2025 से जीएसटी करदाताओं को मासिक कर भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी में अपंजीकृत व्यक्तियों और छोटे करदाताओं (कंपोजिशन योजना के अंतर्गत आने वाले करदाता) को की गई अंतर-राज्यीय आपूर्तियां दिखाने वाली तालिका में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए तकनीकी रीढ़ की भूमिका निभाने वाले जीएसटीएन ने एक परामर्श में कहा कि अप्रैल, 2025 की कर अवधि से जीएसटीआर-3बी की तालिका 3.2 में अपने-आप दर्ज अंतर-राज्यीय आपूर्तियां संपादित नहीं की जा सकेंगी।
फॉर्म जीएसटीआर-3बी को अब केवल जीएसटी प्रणाली द्वारा सृजित स्वचालित रूप से भरे गए मूल्यों के साथ ही दाखिल किया जाएगा।
तालिका 3.2 में मूल्य जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-1ए और आईएफएफ में घोषित संगत अंतर-राज्य आपूर्तियों से अपने-आप भर जाएंगे।
जीएसटीएन ने स्पष्ट किया कि करदाता जीएसटीआर 3बी की तालिका 3.2 में अपने-आप भरे गए मूल्यों को फॉर्म जीएसटीआर-1ए या बाद की कर अवधियों के लिए दाखिल किए गए फॉर्म जीएसटीआर-1/आईएफएफ के माध्यम से संशोधन करके सुधार सकते हैं।
एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के रजत मोहन ने कहा कि यह स्वचालन जीएसटीआर-3बी को जीएसटीआर-1 के साथ तालमेल बिठाने और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाता है।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: जीएसटीआर-3बी फॉर्म की आपूर्तियों में अप्रैल से फेरबदल नहींः जीएसटीएन
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm