No Mask..No Petrol: बगैर मास्क के नही मिलेगा पेट्रोल, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फैसला

No Mask..No Petrol: बगैर मास्क के नही मिलेगा पेट्रोल, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फैसला

No Mask..No Petrol: बगैर मास्क के नही मिलेगा पेट्रोल, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 20, 2020 9:18 am IST

नईदिल्ली। अब यदि ग्राहक पेट्रोल पंप पर बगैर मास्क के आता है तो उसे पेट्रोल या डीजल नही दिया जाएगा। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में उन ग्राहकों को ईंधन नहीं बेचने का फैसला किया है, जो बिना फेस मास्क पहने पेट्रोल पंप पर आएंगे।

ये भी पढ़ें: आज से शुरू होंगी औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियां, इंदौर-भोपाल और उज्जैन समेत 11…

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, “पेट्रोल पंप साल में 365 दिन और 24 घंटे खुले रहते हैं। जैसा कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है, हमारे कर्मचारी ग्राहक के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और इस स्थिति को देखते हुए, हमने फैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति जो मास्क पहने हुए नहीं है, उसे ईंधन खरीदने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” 

ये भी पढ़ें: 20 अप्रैल से शासकीय कार्यालयों में शुरु होगा सशर्त कार्य, व्यवसायिक…

उन्होंने कहा, “यह ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों के लिए एक अच्छा कदम होगा क्योंकि यह ग्राहकों को हर समय मास्क पहनने के लिए मजबूर करेगा।” उन्होने कहा कि बिक्री में 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। बंसल ने कहा, “हम लॉकडाउन से पहले जितनी बिक्री कर रहे थे, अब हम उसका सिर्फ 10 फीसदी के करीब बेच रहे हैं। हमें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।” 

ये भी पढ़ें: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में 20 अप्रैल से शुरू होंगी जरू…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com