एनटीपीसी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 6,897 करोड़ रुपये पर

Ads

एनटीपीसी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 6,897 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 09:36 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 6,896.44 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6,108.46 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 51,141.51 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 47,821.11 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण