एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने 12,000 करोड़ रुपये तक के एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी

एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने 12,000 करोड़ रुपये तक के एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी

एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने 12,000 करोड़ रुपये तक के एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी
Modified Date: July 25, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: July 25, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने शुक्रवार शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 24 जुलाई को हुई अपनी बैठक में घरेलू बाजार में निजी नियोजन के जरिए एक या अधिक किस्तों में 12,000 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कंपनी ने कहा कि एनसीडी जारी करने की अवधि विशेष प्रस्ताव पारित होने की तारीख से शुरू होगी और यह एक वर्ष पूरा होने अथवा वित्त वर्ष 2027-28 की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की तारीख, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, प्रत्येक किस्त अथवा श्रृंखला के लिए निर्गम का आकार, अवधि, सूचीबद्धता का विवरण (बीएसई और/या एनएसई), कूपन अथवा ब्याज दर, प्रतिभूति तथा अन्य शर्तें निर्गम के समय तय की जाएंगी।

एनटीपीसी ने एक अन्य सूचना में कहा कि 30 जून, 2026 तक उसके समूह की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 90,904 मेगावाट हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 82,646 मेगावाट थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एनटीपीसी समूह की क्षमता में 1,796 मेगावाट की वृद्धि हुई।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में