अमेजन से जुड़े विक्रेताओं की संख्या 10 लाख के पार

अमेजन से जुड़े विक्रेताओं की संख्या 10 लाख के पार

अमेजन से जुड़े विक्रेताओं की संख्या 10 लाख के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 15, 2021 8:33 pm IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) अमेजन इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसके मंच पर विक्रेताओं की संख्या 10 लाख को पार कर गयी है। पिछले दो साल में मंच से 4.5 लाख नये कारोबारी जुड़े हैं।

अमेजन इंडिया ने एक बयान में कहा कि मंच से जुड़े 90 प्रतिशत विक्रेता स्थानीय लघु एवं मझोली कंपनियां हैं और आधे से अधिक विक्रेता दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से हैं।

बयान के अनुसार, जनवरी 2020 से ‘अमेजन डॉट इन’ से 4.5 लाख से अधिक कारोबारी जुड़े हैं।

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में