नुवोको विस्टास ने सूरत के लिमला संयंत्र में 20 लाख टन क्षमता शुरू की

नुवोको विस्टास ने सूरत के लिमला संयंत्र में 20 लाख टन क्षमता शुरू की

नुवोको विस्टास ने सूरत के लिमला संयंत्र में 20 लाख टन क्षमता शुरू की
Modified Date: July 11, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: July 11, 2026 8:46 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) निर्माण सामग्री कंपनी नुवोको विस्टास ने शनिवार को गुजरात के सूरत स्थित लिमला सीमेंट संयंत्र में 20 लाख टन प्रति वर्ष की ग्राइंडिंग क्षमता की शुरुआत की घोषणा की।

निरमा समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई वदराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) ने 11 जुलाई, 2026 को इस नई क्षमता की शुरुआत की।

नुवोको विस्टास ने एक साल पहले कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत करीब 1,800 करोड़ रुपये में कर्जग्रस्त कंपनी वीसीएल का अधिग्रहण किया था।

वीसीएल के परिसंपत्ति आधार में कच्छ में क्लिंकर संयंत्र और सूरत के लिमला में ग्राइंडिंग संयंत्र शामिल है।

कंपनी ने कहा कि लिमला संयंत्र गुजरात में चरणबद्ध तरीके से उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे नुवोको को पश्चिमी महाराष्ट्र के आसपास के बाजारों की मांग पूरी करने में भी मदद मिलेगी, जबकि उत्तर भारत के लिए आरक्षित उसकी उत्तरी इकाइयों पर दबाव कम होगा।

कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक अपनी कुल उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 3.5 करोड़ टन तक पहुंचाने का है।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश


लेखक के बारे में