ओडिशा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 3.1 लाख करोड़ रुपये का बजट

ओडिशा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 3.1 लाख करोड़ रुपये का बजट

ओडिशा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 3.1 लाख करोड़ रुपये का बजट
Modified Date: February 20, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: February 20, 2026 7:53 pm IST

भुवनेश्वर, 20 फरवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.10 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कुल बजट का लगभग 58 प्रतिशत (1,80,000 करोड़ रुपये) कार्यक्रम व्यय के लिए आरक्षित किया गया है।

माझी ने राज्य विधानसभा में अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यय 1,14,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जबकि आपदा जोखिम प्रबंधन कोष के लिए 5,375 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में अनुमानित 72,100 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 6.5 प्रतिशत और राज्य बजट का 23.3 प्रतिशत है।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना’ योजना की घोषणा करते हुए कहा, ‘महिला सशक्तिकरण के तहत हमारी सरकार का एक उद्देश्य यह है कि हर लड़की उच्च शिक्षा पूरी करे।’

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों के नाम 20,000 रुपये का एक बचत खाता खोला जाएगा और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर उन्हें 1,00,001 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में