ओला इलेक्ट्रिक के वाहन पंजीकरण में तिमाही आधार पर लगभग दोगुनी वृद्धि

ओला इलेक्ट्रिक के वाहन पंजीकरण में तिमाही आधार पर लगभग दोगुनी वृद्धि

ओला इलेक्ट्रिक के वाहन पंजीकरण में तिमाही आधार पर लगभग दोगुनी वृद्धि
Modified Date: July 1, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: July 1, 2026 10:58 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) ओला इलेक्ट्रिक का अप्रैल-जून तिमाही में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछली तिमाही की तुलना में लगभग दोगुना हो गया। खुदरा बिक्री व्यवस्था में सुधार, उत्पादों की बेहतर उपलब्धता और लगातार मजबूत मांग इसकी मुख्य वजह रही।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने सरकारी पंजीकरण मंच ‘वाहन’ के आंकड़ों का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी के 43,719 वाहनों का पंजीकरण हुआ जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह संख्या 22,252 इकाई थी।

जून में कंपनी के 16,144 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो हाल की तिमाहियों का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है। इसके साथ ही तिमाही के दौरान बिक्री में लगातार सुधार का सिलसिला जारी रहा।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह लगातार बनी हुई तेजी हमारे परिचालन सुधारों, मजबूत उत्पाद खंड और ग्राहकों की ओला इलेक्ट्रिक के प्रति निरंतर पसंद का परिणाम है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में