ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 13 प्रतिशत अभिदान मिला

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 13 प्रतिशत अभिदान मिला

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 13 प्रतिशत अभिदान मिला
Modified Date: February 26, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: February 26, 2026 7:24 pm IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) ‘प्रिसिजन-इंजीनियर्ड’ कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली खुलने के दूसरे दिन 13 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,89,09,890 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 24,94,866 शेयरों के लिए बोली मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 13 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 13 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 11 प्रतिशत अभिदान मिला।

ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 174 करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटाए। कंपनी की 583 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री 27 फरवरी को बंद होगी।

इसका मूल्य दायरा 216-227 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 2,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया है।

आईपीओ के तहत 418 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा 165 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

नए निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, दो नई विनिर्माण केन्द्र बनाने, पूंजीगत खर्च की ज़रूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में