चंडीगढ़, नौ मार्च (भाषा) पंजाब के उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश संवर्धन मंत्री संजीव अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि जेएल ओसवाल ग्रुप पंजाब औद्योगिक एवं व्यवसाय विकास नीति 2026 के पेशकश के बाद अगले तीन साल में राज्य में लगभग 1,550 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब के बेहतर होते व्यावसायिक माहौल और निवेशक अनुकूल नीतियों में उद्योग के बढ़ते भरोसे को बताता है।
उन्होंने कहा कि यह निवेश डिजिटल बुनियादी ढांचा, कपड़ा, औद्योगिक पार्क, आतिथ्य क्षेत्र, परिधान विनिर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में किया जाएगा।
मंत्री के अनुसार, इस प्रस्तावित निवेश से आने वाले वर्षों में 4,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण