CISCE Results 2026 Live / Image Source : FILE
नई दिल्ली : CISCE Results 2026 Live काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। ( ICSE 10th Result ) इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं का दबदबा कायम रहा है और उन्होंने छात्रों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष के नतीजों पर नजर डालें तो 10वीं (ICSE) का कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा है, जबकि 12वीं (ISC) में 98.13% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो 12वीं में उनका पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64% दर्ज किया गया। वहीं, 10वीं में भी लड़कियां 99.37% के साथ लड़कों (98.84%) से आगे रही हैं।