Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो

Ads

Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया... आप भी देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 03:29 PM IST

Jabalpur Fight Video/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के शहपुरा में शादी समारोह के दौरान विवाद
  • युवक पर छेड़छाड़ के आरोप, जिसके बाद हुई मारपीट
  • जूतों की माला पहनाकर युवक का जुलूस निकाला गया

Jabalpur Fight Video : देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बाद दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कही देखा जाता है कि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर सरेआम घुमाया गया।

शादी समारोह में मारपीट

मामला शहपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक शादी समारोह (Jabalpur Fight Video) में शामिल होने आए एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि शिवा रैकवार नामक युवक यादव परिवार के निमंत्रण पर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। बारात लौटने के बाद घर में चल रहे फंक्शन के दौरान डांस करते समय विवाद की स्थिति बन गई।

 नशे में छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप

आरोप है कि शिवा रैकवार ने शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट (Jabalpur Fight Video) की। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जूतों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया, और थाने पहुंचे।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो (Jabalpur Fight Video) भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि युवक को जूतों की माला पहनाकर घुमाया जा रहा है। वहीं दोनों पक्षों के थाने पहुंचने के बाद थाने में विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

यह घटना कहाँ हुई है?

यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा क्षेत्र में हुई है।

विवाद की वजह क्या बताई जा रही है?

बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में महिलाओं से अभद्रता की, जिससे विवाद हुआ।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या इस घटना का वीडियो सामने आया है?

हाँ, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

मामले की वर्तमान स्थिति क्या है?

पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।