गति-केडब्ल्यूई ने आदर्श हेगड़े को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

गति-केडब्ल्यूई ने आदर्श हेगड़े को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

गति-केडब्ल्यूई ने आदर्श हेगड़े को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 7, 2020 10:14 am IST

मुंबई, सात अक्टूबर (भाषा) लॉजिस्टिक सेवा कंपनी गति-केडब्ल्यूई ने बुधवार को कहा कि उसने आदर्श हेगड़े को कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह महिंद्रा अग्रवाल का स्थान लेंगे जिन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हेगड़े ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक का काम भी देखते रहेंगे। कंपनी ने कहा कि गति-केडब्ल्यूई में एमडी के रूप में हेगड़े सभी व्यवसायों के रणनीतिक और परिचालन पहलुओं को देखेंगे ।

अग्रवाल ने 1989 में गति की स्थापना के साथ भारत में एक्सप्रेस कार्गो व्यवसाय का आधार रखा। उन्होंने गति, गति-केडब्ल्यूई और गति-कौसर के निदेशक मंडल से 29 सितंबर को इस्तीफा दे दिया।

भाषा सुमन मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में