पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत घटाई
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत घटाई
इस्लामाबाद, पांच मई (भाषा) पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी आने के बीच सोमवार को नीतिगत ब्याज दर को एक प्रतिशत घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने कहा कि उसकी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने ब्याज दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान में अप्रैल महीने में मुद्रास्फीति 0.3 प्रतिशत थी, जिसके बाद कई लोग मुख्य उधारी दर में कटौती किए जाने का अनुमान जता रहे थे।
पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक लगातार नीतिगत दर में कटौती कर रहा है और जून 2024 से अब तक इसे 22 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक घटा चुका है।
गेहूं, प्याज, आलू और कुछ दालों जैसे प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के साथ ही बिजली और ईंधन शुल्क में कटौती के कारण खुदरा महंगाई घटी है।
भाषा पाण्डेय प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत घटाई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm