BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 2.5 प्रतिशत कटौती की

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 2.5 प्रतिशत कटौती की

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 2.5 प्रतिशत कटौती की
Bhasha
Published: 04 Nov 2024 | 8:34 pmModified: 04 Nov 2024 | 8:34 pm

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति में आई नरमी के बीच सोमवार को अपनी प्रमुख नीतिगत दर में 2.5 प्रतिशत की कटौती करते हुए इसे 15 प्रतिशत पर ला दिया।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने बयान में कहा कि उसकी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद नीतिगत दर में कटौती का निर्णय लिया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘एमपीसी ने नीतिगत दर में 2.50 प्रतिशत अंक की कटौती करते हुए इसे 17.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया। नई ब्याज दर पांच नवंबर, 2024 से प्रभावी होगी।’’

मौद्रिक नीति समिति ने कहा कि मुद्रास्फीति में अपेक्षा से अधिक तेजी से गिरावट आई है और यह अक्टूबर में अपने मध्यम अवधि के निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है।

अक्टूबर में मुद्रास्फीति 7.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रमुख मुद्रास्फीति तीन साल के बाद अगस्त में पहली बार इकाई अंक में 9.6 प्रतिशत आंकी गई थी।

पाकिस्तान में मुद्रास्फीति नवंबर, 2021 में 10 प्रतिशत के ऊपर चली गई थी और यह जुलाई, 2024 तक लगातार दहाई अंक में बनी रही।

उच्च मुद्रास्फीति का सामना करने के लिए एसबीपी ने ब्याज दर को बढ़ाते हुए 22 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 2.5 प्रतिशत कटौती की

People also search for:CutPakistanPakistan Rate CutRate
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm