पारस डेयरी, केआईएस ने 10 सीबीजी संयंत्र लगाने के लिए किया करार
पारस डेयरी, केआईएस ने 10 सीबीजी संयंत्र लगाने के लिए किया करार
नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) बेंगलुरु की कंपनी केआईएस ग्रुप और पारस डेयरी मिलकर एक साझा उद्यम बनाएंगी और 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 जैव-सीएनजी संयंत्र लगाएंगी।
एक साझा बयान के अनुसार, केआईएस ग्रुप और पारस डेयरी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में 1,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 10 जैव-सीएनजी (सीबीजी) संयंत्र लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
वे प्रस्तावित जैव-सीएनजी संयंत्र के लिए एक साझा उद्यम (जेवी) बनाएंगी।
इस साझेदारी के तहत, केआईएस ग्रुप संयंत्र की प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और परिचालन के लिए ज़िम्मेदार होगा, जबकि पारस डेयरी फीडस्टॉक की व्यवस्था, जमीन और मंजूरी के लिए जिम्मेदार होगी।
इस एमओयू पर यहां आईबीईटी एक्सपो में हस्ताक्षर किए गए।
वर्ष 2006 में स्थापित केआईएस ग्रुप एक स्वच्छ प्रौद्योगिकी कंपनी है जो बायोगैस, जैव-सीएनजी और जैव-एलएनजी समाधान में माहिर है। पारस डेयरी के संयंत्र उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद, गुलावठी और संडीला में, मध्य प्रदेश में मालनपुर में और महाराष्ट्र में नेवासा में हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


