एनएमडीसी ने उन्नत-ग्रेड लौह अयस्क की कीमतें 150 रुपये प्रति टन बढ़ाईं
एनएमडीसी ने उन्नत-ग्रेड लौह अयस्क की कीमतें 150 रुपये प्रति टन बढ़ाईं
नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) सरकारी कंपनी एनएमडीसी ने बुधवार को उन्नत-ग्रेड लौह अयस्क की कीमत 150 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 5,400 रुपये प्रति टन कर दी।
एनएमडीसी भारत में लौह अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। यह इस्पात विनिर्माण में काम आने वाला एक जरूरी कच्चा माल है।
शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि कि उसने लंप ओर (65.5 प्रतिशत लौह उपस्थिति वाला अयस्क) की कीमत 5,400 रुपये प्रति टन तय की है।
एनएमडीसी ने कहा कि ये कीमतें तुरंत लागू होंगी।
कंपनी ने फाइन्स (64 प्रतिशत या उससे कम लौह उपस्थिति वाला अयस्क) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया।
आठ अगस्त को हुई पिछली कीमत समीक्षा में, एनएमडीसी ने लंप ओर की दरें 5,250 रुपये प्रति टन और फाइंस की दरें 4,500 रुपये प्रति टन तय की थीं।
बाजार शोध कंपनी, बिग मिंट के एक विश्लेषक ने कहा कि मानसून से जुड़ी दिक्कतों के कारण भारत में लौह अयस्क का उत्पादन घटा है, जबकि इस खनिज के मुख्य उत्पादक राज्य ओडिशा में जून-जुलाई के दौरान लौह अयस्क की आपूर्ति में काफी कमी आई है।
विश्लेषकों ने कहा, ‘‘अयस्क की उपलब्धता में कमी और इस्पात बाजार की बेहतर होती धारणा ने एनएमडीसी की कीमतों में बढ़ोतरी में मदद की है।’’
इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली हैदराबाद स्थित एनएमडीसी अकेले देश की लौह अयस्क की 20 प्रतिशत जरूरत को पूरा करती है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


