पारले बिस्कुट ने जॉर्ज कोवूर को नियुक्त किया सीईओ

Ads

पारले बिस्कुट ने जॉर्ज कोवूर को नियुक्त किया सीईओ

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 12:02 PM IST

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) पारले-जी, मोनाको, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे उत्पाद बनाने वाली पारले बिस्कुट ने जॉर्ज कोवूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

पारले ने बयान में कहा कि कोवूर को पेप्सिको के साथ काम करने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता कारोबार तथा विभिन्न बाजारों में काम किया है।

पारले बिस्कुट के प्रबंध निदेशक अजय चौहान ने कहा, ‘‘हम कोवूर का स्वागत करते हैं और पारले की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को मजबूत करने तथा सतत वृद्धि के नए अवसर खोलने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी विकास के अगले चरण में उनके नेतृत्व और योगदान की उम्मीद कर रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका