Palwal Road Accident 6 Killed: यहां 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल.. सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई पिकअप, बिखरी लाशों के बीच मची चीख-पुकार

Ads

पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन टकरा गई, हादसे में छह लोगों की मौत और 14 घायल हुए।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 11:19 AM IST

Palwal Road Accident 6 Killed || Image- Hindustan TIMES

HIGHLIGHTS
  • KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
  • छह श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
  • फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

पलवल: हरियाणा के पलवल में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दुर्घटना की जद में आकर 14 अन्य घायल हो गए है। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर महेशपुर गांव के पास घटित हुआ है। (Palwal Road Accident 6 Killed) पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई श्रद्धालु वाहन के अंदर फंस गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यह है मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान विजय सिंह, राज कुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा सकता है।

हादसे के बाद चालक, ट्रक लेकर फरार

पलवल सदर थाना प्रभारी निरीक्षक हरि किशन ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक ने वाहन को स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। (Palwal Road Accident 6 Killed) पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चंदा और आसपास के गांवों के करीब 20 लोग पिकअप वैन किराए पर लेकर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वैन के पिछले हिस्से को सोने के लिए दो डेक में बदला गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हादसे के वक़्त सो रहे थे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का समूह सोमवार को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर और चूरू स्थित सालासर बालाजी मंदिर गया था। इसके बाद वे पलवल के रास्ते मथुरा और वृंदावन जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंस गए। राहत और बचाव के लिए पुलिस, आपातकालीन वाहन, एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीमों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. पलवल सड़क हादसा कहां हुआ?

हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर महेशपुर गांव के पास हुआ।

Q2. पलवल हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

पिकअप वैन हादसे में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

Q3. हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी।