Thana Prabhari Suspended In Kaushambi District || Image- IBC24 News File
कौशांबी: जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। (Thana Prabhari Suspended In Kaushambi District) इस घटना के बाद जहां जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तो दुसरी तरफ जिले के एसपी ने कार्यशैली में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारी, तीन चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से आदेश के साथ लिस्ट जारी कर दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी के मुताबिक, विस्फोट पिपरी थाना क्षेत्र में मनोरी पावर हाउस के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल, पुलिस और वायु सेना के जवान राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी से सटे पांच-छह घर भी ढह गए। आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। (Thana Prabhari Suspended In Kaushambi District) जिला प्रशासन के अनुसार, घटनास्थल से मनोरी वायु सेना स्टेशन करीब दो किलोमीटर दूर है।
विस्फोट में जान गंवाने वालों की पहचान प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जान्हवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मृतकों तथा घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को मनोरी रेलवे स्टेशन से वापस भेजा गया, जबकि दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को सैयद सरावा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। (Thana Prabhari Suspended In Kaushambi District) घटना की सूचना मिलते ही कौशांबी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और प्रयागराज परिक्षेत्र के डीआईजी अजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी हैं।
#WATCH | Kaushambi, Uttar Pradesh | SP Satyanarayan Prajapat says, “Following the explosion at a firecracker storage site in the Pipri police station area, the District Magistrate immediately arrived at the scene, and rescue teams were promptly mobilised. Personnel from the local… pic.twitter.com/6z89uKhig4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 1, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2026
बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’
कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला