Reported By: Akash Rao
,ED Raid in Durg | Photo Credit: AI
दुर्ग: ED Raid in Durg छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आज सुबह पूर्व पटवारी कमलेश राजपूत के घर रेड मारी है। (Durg ED Raid) बताया जा रहा है कि ईडी की दो गाड़ियां सुबह से ही उनके निवास पर पहुंची हुई है और दस्तावेजों के साथ अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है।
ED Raid Chhattisgarh बताया जा रहा है कि सिकोला भाठा बंगाली कालोनी में स्थित है पूर्व पटवारी कमलेश राजपूत का मकान है, जहां आज सुबह 6 बजे से ED की टीम पहुंची हुई है। दो गाड़ियों में सुबह से अधिकारी पहुंचे हुए हैं। साथ ही केंद्रीय सुरक्षाबल भी यहां पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस आवास में उनके बच्चे रहते हैं। जिसमें दो बेटियां पटवारी है और 1 बेटी उपपंजीयक है। वहीं उनका बेटा योगेश राजपूत नायब तहसीलदार है। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि इससे पहले दुर्ग में भी ED की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ED ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्राकर के घर दबिश (Raid on KK Chandrakar’s house) दी है। बताया जा रहा है कि टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है।
ED Raid in Bhilai जानकारी के अनुसार, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED 10 मार्च 2025 को दबिश दी थी। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई थी।
बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में कई बार छापेमारी की है। ईडी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन संपत्तियों को कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपये थी।
3400 करोड़ के शराब घोटाले में ED की रेड, भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर छापा https://t.co/UkVT6mLz66
— IBC24 News (@IBC24News) September 1, 2026