प्रधानमंत्री मोदी के मेलोनी को ‘मेलोडी’ उपहार देने पर पार्ले प्रोडक्ट्स सुर्खियों में

Ads

प्रधानमंत्री मोदी के मेलोनी को ‘मेलोडी’ उपहार देने पर पार्ले प्रोडक्ट्स सुर्खियों में

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट उपहार में देने के बाद पार्ले प्रोडक्ट्स सुर्खियों में आ गई है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस उपहार के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे ‘मेलोडी’ मीम्स आ गये हैं। दोनों नेताओं के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को ‘मेलोडी’ से जोड़कर पेश किया जा रहा है।

इस मौके पर पार्ले प्रोडक्ट्स ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘1983 से रिश्तों में मिठास घोलते हुए’ संदेश के साथ साझा किया।

पार्ले प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष और मुख्य विपणन अधिकारी मयंक शाह ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा कि यह भाव ‘‘भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें वैश्विक मंच प्रदान करने का एक अच्छा तरीका है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को इस वायरल पल के बाद ‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में जबर्दस्त उछाल’ की उम्मीद है।

पार्ले प्रोडक्ट्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री को ‘पार्ले मेलोडी को वैश्विक मंच पर ले जाने’ के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्ले प्रोडक्ट्स में हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि एक भारतीय पसंदीदा उत्पाद को सीमाओं के पार साझा किया जा रहा है।’’

भाषा रमण अजय

अजय