पवन हंस इलेक्ट्रिक सी-प्लेन प्रौद्योगिकी में नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ सहयोग करेगी

पवन हंस इलेक्ट्रिक सी-प्लेन प्रौद्योगिकी में नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ सहयोग करेगी

पवन हंस इलेक्ट्रिक सी-प्लेन प्रौद्योगिकी में नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ सहयोग करेगी
Modified Date: August 5, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: August 5, 2026 10:36 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पवन हंस लिमिटेड और नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (एलफ्लाई एएस) इलेक्ट्रिक सी-प्लेन समाधान समेत अगली पीढ़ी की अन्य टिकाऊ विमानन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी।

इन दोनों कंपनियों ने इस संबंध में बुधवार को एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रस्तावित सहयोग का मकसद इलेक्ट्रिक सी-प्लेन प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, कार्यशालाओं और व्यवहार्यता अध्ययन जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है।’’

नोएमी एयरोस्पेस (एलफ्लाई एएस) अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक सी-प्लेन प्रौद्योगिकी के विकास में कार्यरत है। कंपनी को नॉर्वे सरकार से वित्तीय सहायता भी प्राप्त है।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में