कम कीमत वाले असीमित डेटा प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश: एयरटेल

कम कीमत वाले असीमित डेटा प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश: एयरटेल

कम कीमत वाले असीमित डेटा प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश: एयरटेल
Modified Date: August 5, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: August 5, 2026 10:12 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को कम कीमत वाले असीमित डेटा (अनलिमिटेड डेटा) प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश दिख रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने जून तिमाही के नतीजों के बाद विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि शुल्क ढांचे में सुधार का मतलब केवल दरें बढ़ाना नहीं है, बल्कि मोबाइल योजनाओं की मौजूदा संरचना को अधिक संतुलित बनाना है।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत कम कीमत पर असीमित डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) की वृद्धि सीमित हो जाती है। उन्होंने कहा कि दीर्घकाल में यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं है।

विट्टल ने कहा कि अधिकांश देशों में छोटे, मध्यम, बड़े और प्रीमियम श्रेणी के अलग-अलग मोबाइल प्लान उपलब्ध हैं। इसलिए भारत में भी मोबाइल सेवाओं के लिए अधिक संतुलित और तर्कसंगत शुल्क ढांचे की जरूरत है।

भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ

37.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,167 करोड़ रुपये रहा। यह वृद्धि भारत और अफ्रीका के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के कारण दर्ज की गई।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 18.3 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 49,462.6 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का भारत में प्रति उपयोगकर्ता औसत मासिक राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 264 रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 250 रुपये था। कंपनी ने इसे उद्योग में सबसे अधिक बताया।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में