पेटीएम का सकल व्यापारिक मूल्य जनवरी में दोगुना होकर 83,481 करोड़ रुपये हुआ
पेटीएम का सकल व्यापारिक मूल्य जनवरी में दोगुना होकर 83,481 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) इस साल जनवरी में दोगुना से अधिक 83,481 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि जनवरी, 2021 में उसका जीएमवी 41,000 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने जनवरी में 921 करोड़ रुपये के 19 लाख ऋण वितरित किए। यह जनवरी 2021 में कंपनी द्वारा वितरित 212 करोड़ रुपये के चार लाख ऋणों की तुलना में कहीं अधिक है।
भाषा जतिन रमण
रमण

Facebook


