Petrol Diesel Price 11 March 2026/Image Source: Symbolic
बिजनेस: Petrol Diesel Price 11 March 2026: खाड़ी देशों लगातार जारी युद्ध के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृति गैस की संकट की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति में हैं तो गैस एजेंसियों के सामने रिफिलिंग करवाने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पेट्रोल डीजल के रेट में 22 रुपए बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं।
Petrol Diesel Price 11 March 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच श्रीलंका ने ईंधन की कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में इजाफा लागू कर दिया गया है। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPC) ने बताया कि संशोधित दरों के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 22 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें हाल ही में चार साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थीं।
Petrol Diesel Price 11 March 2026: हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर करीब 87.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत लगभग 82.94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। इधर भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार दिल्ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में फिलहाल ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Petrol Diesel Price 11 March 2026: वहीं कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 94.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 19 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 94.84 रुपये और डीजल 12 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 105.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 29 पैसे बढ़कर 91.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।