यहां 92 रुपए के पार पहुंचा एक लीटर पेट्रोल का दाम, एक साफ्ताह में चार बार बढ़ी कीमतें

Ads

यहां 92 रुपए के पार पहुंचा एक लीटर पेट्रोल का दाम, एक साफ्ताह में चार बार बढ़ी कीमतें

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इस सप्ताह चौथी बार वाहन ईंधन कीमतो में बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इससे दिल्ली में पेट्रोल 85.70 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Read More: राजपथ पर झांकियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, छत्तीसगढ़ के झांकी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत, सीएम बघेल ने भी सराहा

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वाहन ईंधन कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि की गई है। इस सप्ताह चार बार में वाहन ईंधन के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। स्थानीय बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन कीमतों में अंतर होता है। इस समय देश में वाहन ईंधन के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं।

Read More: अवैध शराब के खिलाफ जारी है कार्रवाई, पन्ना में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इससे पहले इसी सप्ताह वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, उन्होंने वाहन ईंधन पर करों में कटौती को लेकर कुछ नहीं कहा था।

Read More: आंगनवाड़ी सहायिका के पद की अंतिम सूची जारी, 7 कार्य दिवसों में दर्ज कराई जा सकती है आपत्ति

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों….इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन कीमतों में रोजाना संशोधन फिर शुरू किया था। इससे पहले करीब एक माह तक वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। उसके बाद से पेट्रोल 1.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Read More: खुशखबरीः रेलयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द शुरू होंगी ये स्पेशल ट्रेनें…देखिए सूची