Petrol Diesel Price Latest Update: एक बार फिर लगा महंगाई का झटका, एक रुपए पेट्रोल तो 7 रुपए महंगा हुआ डीजल, इस वजह से सरकार ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
एक बार फिर लगा महंगाई का झटका, एक रुपए पेट्रोल तो 7 रुपए महंगा हुआ डीजल, Petrol Diesel Price Latest Update: Order issued to increase the prices of petrol and …

Petrol Diesel Price Today News: महंगा हुआ डीजल, एक लीटर के लिए देना होगा 2 रुपए ज्यादा / Image Source : File
- पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है
- डीजल की कीमतों में की गई है 7 रुपए की बढ़ोतरी
- कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान सरकार ने लिया फैसला?
इस्लामाबादः Petrol Diesel Price Latest Update महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कंगाली से जूझ रहे भारत पड़ोसी के देश पाकिस्तान में तो दोहरी मार पड़ रही है। वहां की खाने-पीने की चीजों के दाम तो बढ़ ही रहे हैं, साथ ही साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। इसी बीच सरकार ने एक बार फिर वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी है। नई कीमतों को लेकर पाकिस्तानी सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
Petrol Diesel Price Latest Update जारी आदेश के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत 256.13 रुपए थी, जो अब बढ़कर 257.13 रुपए हो गई है। अगर डीजल की बात करें तो इसमें 7 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले डीजल की कीमत 260.95 रुपए थी, जो अब बढ़कर 267.95 रुपए हो गई है। सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहा है कि पिछले पखवाड़े में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की उपभोक्ता कीमतें निर्धारित की गई हैं। यह अगले 15 दिनों तक प्रभावी रहेगी। सरकार का यह आदेश कोई राज्य विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में एक साथ लागू होगी। पहले से बढ़ी महंगाई के बीच सरकार यह फैसला दोहरी मार जैसी है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है और यह 77 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
The Oil & Gas Regulatory Authority (0GRA) has reviewed and adjusted consumer prices for petroleum products in view of recent fluctuations in the international oil market. Effective from Feb 01, 2025, the updated prices of petroleum products for the next fortnight are as follows: pic.twitter.com/A79p3ivwbF
— Ministry of Finance, Government of Pakistan (@Financegovpk) January 31, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपभोक्ता कीमतों को पिछले पखवाड़े के अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर तय किया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Price Latest Update: Order issued to increase the prices of petrol and diesel
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm