Petrol Diesel Price Today 10 September 2026: पेट्रोल 22 और डीजल 15 रुपए प्रति लीटर महंगा, दिवाली तक ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकती है कीमतें, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 10 September 2026: पेट्रोल 22 और डीजल 15 रुपए प्रति लीटर महंगा, दिवाली तक ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकती है कीमतें, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 08:46 AM IST

Petrol Diesel Price Today 10 September 2026: पेट्रोल 22 और डीजल 15 रुपए प्रति लीटर महंगा, दिवाली तक ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकती है कीमतें, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट / image : AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 22 रुपए और डीजल 15 रुपए प्रति लीटर महंगा
  • त्योहारी सीजन से पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ाई

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 10 September 2026:  पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार एक के बाद एक बड़े झटके दे रही है। झटकों की झड़ी में सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। बता दें कि 7 दिनों के भीतर ये तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है, वो भी ऐसे समय में जब आगामी दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं। त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से ये तो तय है कि महंगाई में ताबड़तोड़ वृद्धि होने वाली है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

Petrol Diesel Price Today 10 September 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.40 और डीजल के रेट में 6.72 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद पेट्रोल 367.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए वाहन मालिकों को अब 392.67 रुपए भुगतान करना होगा। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज से ही लागू कर दी गई है, जिसके लिए ओगरा ने कल रात में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

पांच दिन में पेट्रोल 22 और डीजल 15 रुपए महंगा

बात करें पिछले एक हफ्ते के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए बदलाव की तो पेट्रोल 21.88 रुपए प्रति लीटर और 14.62 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। सबसे बड़ी वृद्धि 8 सितंबर को की गई थी, जब सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया था। हालांकि डीजल के भाव में मामूली 4 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, बाजार के जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है और दिवाली तक एक बार फिर ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकते हैं। ज्ञात हो कि पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 458.41 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

5 सितंबर से 10 सितंबर तक पूरा बदलाव

तारीख पेट्रोल बदलाव HSD डीजल बदलाव
5 सितंबर 345.87 -3.13 रु. ⬇️ 378.05 +3.74 रु. ⬆️
8 सितंबर 358.77 +12.90 रु. ⬆️ 381.77 +3.72 रु. ⬆️
9 सितंबर 364.35 +5.58 रु. ⬆️ 385.95 +4.18 रु. ⬆️
10 सितंबर 367.75 +3.40 रु. ⬆️ 392.67 +6.72 रु. ⬆️

दिवाली तक ऑल टाइम हाई तक पहुंचेंगे दाम

गौरतलब है कि 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। इससे पहले, सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी। साथ ही, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट को देखते हुए ईंधन बचाने के उपाय भी किए जा रहे थे। अप्रैल में संघीय सरकार ने सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए खास राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल कितना महंगा हुआ है?

पेट्रोल की कीमत में 3.40 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

आज डीजल कितना महंगा हुआ है?

डीजल की कीमत में 6.72 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल कितना महंगा हुआ है?

पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल की कीमत में कुल 21.88 रुपए प्रति लीटर, जबकि हाई स्पीड डीजल की कीमत में 14.62 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ट्रोल-डीजल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कब हुई?

हालिया बदलावों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी 8 सितंबर को देखने को मिली थी, जब पेट्रोल की कीमत में करीब 12.90 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें कब से लागू हैं?

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 10 सितंबर से लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बदलाव के लिए नियामक संस्था OGRA की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था।