Gandhinagar Building Slab Collapse News: गांधीनगर में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का स्लैब भरभराकर गिरा, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

Ads

Gandhinagar Building Slab Collapse News: गुजरात के गांधीनगर के कुड़ासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से हादसा हुआ है।

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 11:09 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 11:11 PM IST

Gandhinagar Building Slab Collapse News/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • जरात के गांधीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है।
  • गांधीनगर के कुड़ासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिर गया है।
  • मलबे के नीचे 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

Gandhinagar Building Slab Collapse News: गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। गांधीनगर के कुड़ासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्लैब गिरने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। फायर विभाग की टीमें मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौके के लिए रवाना हो गया है।

निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब अचानक भरभराकर गिरा

वहीं पुलिस की टीम ने बताया कि, हादसे के बाद कुछ लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। (Gandhinagar Building Slab Collapse News) फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। गांधीनगर फायर ऑफिस के राजेश पटेल ने बताया कि कुड़ासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा है।

मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

Gandhinagar Building Slab Collapse News: फायर विभाग की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे में और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि मलबे के नीचे कितने मजदूर फंसे हैं। फायर विभाग की टीमें मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। हादसे से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है।

इन्हें भी पढ़ें:-