Lucknow Lover Couple Suicide: साथ जीने मरने की खाई थी कसमें, गेस्ट हाउस में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, कमरे का नजारा देख कांप गई पुलिस
Lucknow Lover Couple Suicide: साथ जीने मरने की खाई थी कसमें, गेस्ट हाउस में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, कमरे का नजारा देख कांप गई पुलिस
Lucknow Lover Couple Suicide: साथ जीने मरने की खाई थी कसमें, गेस्ट हाउस में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, कमरे का नजारा देख कांप गई पुलिस /image: IBC24 file
- गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़े की मौत
- 18 दिन से कमरे में ठहरे थे दोनों
- मैरिज सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट मिला
लखनऊ: Lucknow Lover Couple Suicide: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती ने गेस्ट हाउस के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पिछले 18 दिनों से चिनहट (Chinhat Guest House) के धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस (Lucknow Guest House Suicide) में रुके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को कमरे से मेरीज सर्टिफिकेट और एक सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है।
युवक-युवती ने किया सुसाइड (Couple Guest House Suicide)
Lucknow Lover Couple Suicide जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो हरदोई के हरपालपुर का रहने वाला था। वहीं, मृतका की पहचान 19 वर्षीय नरगिस के रूप में हुई है, जो हरदोई (Hardoi Couple Suicide) के ही पालिया पंचशाला की निवासी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बीते 23 अगस्त 2026 से इस गेस्ट हाउस में रह रहे थे। पुलिस को शुरूआती जांच के दौरान कमरे से मैरिज सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वे अपनी मर्जी से यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं और इसके लिए उनके परिजनों को परेशान न किया जाए।
अपहरण का मुकदमा दर्ज था
Uttar Pradesh Crime News छानबीन में यह भी पता चला है कि इस मामले को लेकर हरदोई के हरपालपुर थाने में पहले से ही गुमशुदगी या अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है और अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों परिवारों के बीच क्या विवाद था और हरदोई से भागकर लखनऊ आने के बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा दी गयी बाइट
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh 3 Local Holidays 2026: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, आदेश हुआ जारी….देखें कब-कब रहेगा अवकाश
- MP Police Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस विभाग ने 7,500 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, देखें पूरी डिटेल
- No Work, No Pay Rule: प्रदेश में लागू हुआ ‘नो वर्क, नो पे’ नियम, अब ड्यूटी के दौरान ऑफिस से गायब हुए तो कटेगी सैलरी, राज्य सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी

Facebook


