Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: पेट्रोल 114 रुपए लीटर, डीजल के दाम भी पहुंचे आसमान तक, टैक्स में बदलाव के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: पेट्रोल 114 रुपए लीटर, डीजल के दाम भी पहुंचे आसमान तक, टैक्स में बदलाव के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 08:49 AM IST

Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: पेट्रोल 114 रुपए लीटर, डीजल के दाम भी पहुंचे आसमान तक, टैक्स में बदलाव के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट / Image : AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 17 जुलाई 2026 का पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ब्रेंट क्रूड में करीब 2% की तेजी
  • सरकार ने पेट्रोल पर विन्डफॉल टैक्स घटाया

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव पैदा होने के चलते फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होते ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलाव को देखते हुए जनता के मन में एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा होगा? क्या रसोई गैस के दाम में फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी? इन सवालों के बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने 17 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। बता दें कि भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन का नया रेट जारी किया जाता है।

पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसा महंगा

Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आज जारी रेट के अनुसार आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स की वजह से हल्का बदलाव देखने को मिला है। आज की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, जयपुर में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है, यहां पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 101.86 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में बदलाव

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर लगले वाला विन्डफॉल टैक्स 4 रुपए से घटाकर 2 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह शुल्क 8.5 रुपए से बढ़ाकर 15.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि, विन्डफॉल टैक्स एटीएफ पर 7.5 रुपए से बढ़ाकर 14.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। बता दें इससे आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, यानि खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं होगा।

कच्चा तेल 2 प्रतिशत तक हुआ महंगा

मोदी सरकार ने टैक्स में बदलाव ऐसे समय में किया है जब तनाव के चलते वैश्विक बाजार अस्थिर नजर आ रहा है। हालात बिगड़ने के बाद ईरान पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू कर दी, जिससे होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई पर खतरा पैदा हो गया। इस रास्ते दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई होती थी। इसके अलावा, नए भू-राजनीतिक तनाव और तेल टैंकरों पर हमलों ने भी कीमतों को सहारा दिया, हालांकि महंगाई की चिंताओं और वैश्विक मांग में सुस्ती ने बढ़त को सीमित रखा। रूस के कम निर्यात जैसी सप्लाई की दिक्कतों से डीजल की रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ा है, जिससे ऑयल मार्केट पर दबाव बना हुआ है।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State / Union Territory Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Manipur Petrol Diesel Price Today ₹99.65 ₹85.39
Meghalaya Petrol Diesel Price Today ₹96.15 ₹88.60
Mizoram Petrol Diesel Price Today ₹94.78 ₹81.76
Nagaland Petrol Diesel Price Today ₹98.18 ₹90.70
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Sikkim Petrol Diesel Price Today ₹102.59 ₹89.93
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Tripura Petrol Diesel Price Today ₹97.52 ₹86.62
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82
Andaman & Nicobar Islands Petrol Diesel Price Today ₹88.66 ₹84.56
Chandigarh Petrol Diesel Price Today ₹101.43 ₹89.82
Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu Petrol Diesel Price Today ₹92.42 ₹87.91
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Jammu & Kashmir Petrol Diesel Price Today ₹101.18 ₹87.48
Ladakh Petrol Diesel Price Today ₹102.10 ₹87.40
Lakshadweep Petrol Diesel Price Today N/A N/A
Puducherry Petrol Diesel Price Today ₹100.16 ₹90.76

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today 17 July 2026 में क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं?

राष्ट्रीय स्तर पर तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि जयपुर, लखनऊ जैसे कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का रेट कितना है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के बड़े हिस्से में कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे भविष्य में ईंधन कीमतों पर दबाव बन सकता है।

क्या विन्डफॉल टैक्स बढ़ने से पेट्रोल-डीजल महंगा होगा?

नहीं। विन्डफॉल टैक्स निर्यात पर लगाया जाता है, इसलिए इसका खुदरा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तत्काल कोई सीधा असर नहीं पड़ता।

किन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है?

17 जुलाई 2026 को जयपुर में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है, जबकि लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।