Shalini Pandey AI Deepfake
एंटरटेनमेंट डेस्क : Shalini Pandey AI Deepfake : साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों AI और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक फर्जी और अश्लील वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शालिनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसमें वे नहीं हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से इसे शेयर न करने की भावुक अपील की है।
अपने बयान में शालिनी पांडे ने तकनीक के दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया है कि अगर उन्हें यह वीडियो कहीं दिखाई दे तो इसे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें और न ही इसके साथ किसी तरह से जुड़ें। Ai Deepfake इसके बजाय, जिम्मेदारी दिखाते हुए तुरंत उस वीडियो की रिपोर्ट करें ताकि इसे और ज्यादा फैलने से रोका जा सके।
बता दें कि फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में ‘प्रीति’ के किरदार से मशहूर हुईं शालिनी पांडे ने रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस घटना के बाद से डिजिटल स्पेस में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और AI तकनीक के अवांछित इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छिड़ गई है।
#ShaliniPandey condemns the fake AI-generated videos circulating online and urges everyone to refrain from sharing misleading content that tarnishes her image.📢 pic.twitter.com/57q2S4dyC7
— Chennai Times (@ChennaiTimesTOI) August 31, 2026