पेट्रोल, डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल, डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल, डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
Modified Date: May 15, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: May 15, 2026 8:18 am IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) सरकारी तेल कंपनियों ने चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए जितनी वृद्धि की आवश्यकता थी, यह बढ़ोतरी उसका लगभग दसवां हिस्सा ही है।

सूत्रों ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों ने बढ़ती लागत के बावजूद 11 सप्ताह तक ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन जब संचालन आर्थिक रूप से अस्थिर होने लगा तो लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि, मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों ईंधनों के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में