BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Petrol Diesel Rate 17 May 2026: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उछाल आने के संकेत, आने वाले दिनों में 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है नया रेट?

Petrol Diesel Rate 17 May 2026: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले शुक्रवार को दो पेट्रोल-डीजल की के दामों में 3-3 रुपये …

(Petrol Diesel Rate 17 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

(Petrol Diesel Rate 17 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 17 May 2026 | 10:05 amModified: 17 May 2026 | 10:44 am
HIGHLIGHTS
  1. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  2. शुक्रवार को दोनों ईंधनों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
  3. रोज सुबह 6 बजे ऑयल कंपनियां नए रेट जारी करती हैं।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Rate 17 May 2026 in India: आज रविवार 17 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधनों की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। आज कीमतों में स्थिरता से फिलहाल उपभोक्ताों को थोड़ी राहत मिली है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rate Today) हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। यह काम ऑयल मार्केटिंग कंपनियां करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर ईंधन के दाम तय होते हैं। इसी वजह से रोजाना हल्का बदलाव देखने को मिलता है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate) अलग-अलग हैं। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.64 रुपये और डीजल 93.14 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 103.90 रुपये और डीजल 95.47 रुपये रुपये प्रति लीटर बिक रही है। वहीं हैदराबाद और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें 100 रुपये के आसपास या उससे ऊपर बनी हुई हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल का रेट (₹ प्रति लीटर) डीजल का रेट (₹ प्रति लीटर)
नई दिल्ली ₹ 97.77 ₹ 90.67
मुंबई ₹ 106.64 ₹ 93.14
कोलकाता ₹ 108.74 ₹ 95.13
चेन्नई ₹ 103.90 ₹ 95.47
गुरुग्राम ₹ 98.29 ₹ 90.77
नोएडा ₹ 98.04 ₹ 91.31
बेंगलुरू ₹ 106.17 ₹ 94.10
भुवनेश्वर ₹ 104.75 ₹ 96.11
चंडीगढ़ ₹ 97.27 ₹ 85.25
हैदराबाद ₹ 110.89 ₹ 98.96
जयपुर ₹ 108.19 ₹ 93.43
लखनऊ ₹ 97.58 ₹ 90.87
पटना ₹ 108.55 ₹ 94.63

कच्चे तेल की बढ़त से बढ़ा दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इस साल फरवरी में क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था। लेकिन हालात बदलने के बाद यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। इसी वजह से तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है और कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

तेल कंपनियों को भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार,कीमतों में बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। इस तिमाही में कुल नुकसान 57,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। हाल ही में सरकार ने 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। लेकिन कंपनियों का घाटा अभी भी बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में 10-10 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है।

इन्हें भी पढ़े:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नहीं, आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Petrol Diesel Rate 17 May 2026: There are signs of a big jump in the rates of petrol and diesel, prices may increase by up to Rs 10 in the coming days, know what is the new rate in your city today?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm