Petrol Latest Price Today: पेट्रोल 3.29 और 3.72 रुपए महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और बड़ा झटका
Petrol Latest Price Today: पेट्रोल 3.29 और 3.72 रुपए महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और बड़ा झटका

इस्लामाबाद: Petrol Latest Price Today: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पाकिस्तान सरकार ने वहां पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः 3.29 रुपए और 3.72 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। माह के पहले दिन ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ाई महंगाई की जूझ रही जनता के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं।
Petrol Latest Price Today: वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक तेल की वैश्विक कीमतों के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः 3.29 रुपए और 3.72 रुपए की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 248 रुपए से बढ़कर 252 रुपए 10 पैसे हो गई है। वहीं डीजल की कीमत हाई स्पीड 258 रुपए 43 पैसे हो गई है। सरकार की अपने आदेश में कहा है कि यह आदेश पूरे देश के लागू होगा।
गैस सिलेंडर के दामों में भी बंपर बढ़ोतरी
बता दें कि तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) ने शनिवार को दिसंबर के लिए पूरे पाकिस्तान में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत में वृद्धि की घोषणा की। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार ओजीआरए की एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ओजीआरए ने एलपीजी की कीमत में 1.32 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे नई कीमत 254.30 पाकिस्तानी रुपये हो गई है। 11.8 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 3,079 पाकिस्तानी रुपये होगी। नवंबर में इसी सिलेंडर की कीमत 2,999.47 पाकिस्तानी रुपये थी, जो 79.53 पाकिस्तानी रुपये के ऊपरी समायोजन को दर्शाती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Latest Price Today: Fuel Price Hike 3 Rs in Pakistan
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm