Petrol Price Latest News in India: पेट्रोल 97 और डीजल 90 रुपए लीटर, सुबह-सुबह आई अच्छी खबर, जानिए आज कितना सस्ता हो गया ईंधन
Petrol Price Latest News in India: पेट्रोल 97 और डीजल 90 रुपए लीटर, सुबह-सुबह आई अच्छी खबर, जानिए आज कितना सस्ता हो गया ईंधन
नई दिल्ली: Petrol Price Latest News in India महंगाई की मार झेल रही आम जनता सरकार की ओर आस लगाए देख रही है कि कभी तो राहत मिलेगी, लकिन अब तक महंगाई से राहत के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं। हालांकि जनता को उम्मीद थी कि नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी जा सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज भी ब्रेंट क्रूड का भाव तो 77 डॉलर की तरफ जाता दिख रहा है, जिसका असर सोमवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखा।
Petrol Price Latest News in India सोमवार 6 जनवरी को पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किए गए हैं। हालांकि कीमतों में हुआ बदलाव मामूली हैं, लेकिन ट्रांसपोटरों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, दूसरे कई राज्यों में ईंधन के दाम में उछाल भी देखने को मिला है।
आज जारी रेट के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 94.77 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 12 पैसे गिरा और 87.89 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 20 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपए लीटर तो डीजल 23 पैसे बढ़कर 87.67 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 105.41 रुपए लीटर तो डीजल 16 पैसे टूटकर 92.26 रुपए लीटर बिक रहा है।
भारत के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
- – दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर
- – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
- – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
- – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव
- – गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है
- – नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है
- – पटना में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ा FAQ
1. पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, एक्सचेंज रेट, टैक्स और डीलरों के मार्जिन पर निर्भर करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें लागू होती हैं।
2. क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर राज्य में एक समान होती हैं?
नहीं, हर राज्य में टैक्स और वैट अलग-अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं।
3. पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
आप पेट्रोलियम कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या SMS सेवा के माध्यम से अपनी शहर की ताजा कीमतें जान सकते हैं।
4. क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज बदलाव होता है?
हां, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को हर दिन "डायनेमिक प्राइसिंग" प्रणाली के तहत अपडेट किया जाता है।
5. क्या कीमतों में मामूली बदलाव का असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है?
हां, पेट्रोल-डीजल के दाम में छोटे बदलाव भी ट्रांसपोर्ट लागत और माल ढुलाई की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Price Latest News in India: Petrol 97 and Diesel 90 Rs Liter
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm