PF Interest Credit Date: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, इस दिन खाते में दिखेगा ब्याज का पैसा

Ads

PF Interest Credit Date: EPFO जल्द ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज की राशि राशि खाताधारकों के खाते में जमा करना शुरू करेगा। नए CITES सिस्टम के जरिए करीब 34 करोड़ सदस्यों के खातों में 15 जुलाई तक लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये ट्रांसपर किए जाने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 11:40 AM IST

(PF Interest Credit Date/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर।
  • PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज का लाभ।
  • 15 जुलाई तक ₹1.44 लाख करोड़ ट्रांसफर होने की उम्मीद।

नई दिल्ली: PF Interest Credit Date: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज खाताधारकों के अकाउंट में जमा करना शुरू करेगा। करीब 2-3 दिनों के भीतर ब्याज क्रेडिट की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सबसे खास बात यह है कि EPFO पहली बार नए सेंट्रलाइज्ड ऑटो प्रोसे सिस्टम के जरिए ब्याज राशि सीधे सदस्यों के खातों में भेजेगा।

34 करोड़ खातों में ट्रांसफर होंगे 1.44 लाख करोड़ रुपये

नए डिजिटल सिस्टम की मदद से करीब 34 करोड़ EPFO सदस्यों के खातों में 15 जुलाई तक लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पहले पीएफ ब्याज जमा होने में काफी समय लगता था और कर्मचारियों को कई महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। नए सिस्टम के लागू होने से यह प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। अब खाताधारकों को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।

PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी है। यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बनाए रखा गया है। संगठन ने EPFO 3.0 के तहत डिजिटल सिस्टम को और मजबूत किया है। नए सेंट्रलाइज्ड ऑटो प्रोसेस के जरिए ब्याज की गणना और भुगतान की प्रक्रिया ज्यादा तेज, पारदर्शी और आसान हो जाएगी।

नए सिस्टम से मिलेंगे कई फायदे

नए ऑटो प्रोसेस सिस्टम के तहत PF खाताधारकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। नौकरी बदलने या अंतिम निकासी जैसे कामों में प्रक्रिया पहले से तेज हो जाएगी। ब्याज की गणना हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर ऑटोमैटिक तरीके से होगी। इससे गलतियों की संभावना कम होगी और सदस्यों को ज्यादा पारदर्शी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा क्लेम प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा सरल बनाई जा रही है।

यूनिफाइड पोर्टल से मिलेगी पूरी जानकारी

EPFO की नई व्यवस्था में सदस्य एक ही यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस, पेंशन रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही अंतिम पीएफ निकासी के समय अप्रूवल की तारीख तक का ब्याज भी जोड़ा जाएगा। क्लेम करते समय सिस्टम सदस्य को उसकी पात्रता और निकासी सीमा की जानकारी भी देगा। इससे पीएफ से जुड़े काम आसान और ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें;

EPFO खातों में ब्याज कब से आना शुरू होगा?

EPFO वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज अगले 2-3 दिनों में खातों में क्रेडिट करना शुरू कर सकता है।

PF पर इस बार कितनी ब्याज दर मिलेगी?

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने PF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी है।

कितने खाताधारकों को ब्याज का फायदा मिलेगा?

नए सिस्टम के जरिए करीब 34 करोड़ EPFO सदस्यों के खातों में ब्याज राशि पहुंचाई जाएगी।

नए EPFO सिस्टम से क्या फायदा होगा?

सेंट्रलाइज्ड ऑटो प्रोसेस सिस्टम से ब्याज की गणना और भुगतान तेज, आसान और ज्यादा पारदर्शी होगा।