UP-Japan Investment Meet 2026: सीएम योगी की पहल से यूपी-जापान रिश्तों में आई मिठास.. भविष्य में निवेश, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में यूपी को मिलेगा बड़ा लाभ

Ads

विधायक संजय शर्मा ने सीएम योगी की पहल से यूपी-जापान संबंध मजबूत होने और निवेश, तकनीक व रोजगार के नए अवसर मिलने की बात कही।

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 08:27 PM IST

UP-Japan Investment Meet 2026 || Image- UP Govt File

HIGHLIGHTS
  • यूपी-जापान रिश्तों को मिली नई मजबूती
  • जापानी निवेश से रोजगार बढ़ने की उम्मीद
  • तकनीक और उद्योग में सहयोग बढ़ेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों को लेकर बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल और नेतृत्व की सराहना की है। (UP-Japan Investment Meet 2026) उन्होंने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से यूपी और जापान के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तर प्रदेश दौरा इसी बढ़ते विश्वास और सहयोग का परिणाम है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यूपी-जापान रिश्तों को मिली नई मजबूती

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। जापान के साथ बढ़ते संबंध भी इसी सोच का परिणाम हैं। दोनों पक्षों के बीच बढ़ता संवाद और विश्वास प्रदेश के लिए सकारात्मक संकेत है।

प्रतिनिधिमंडल का दौरा अहम अवसर

संजय शर्मा ने कहा कि जापानी प्रतिनिधिमंडल का यूपी दौरा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है। इससे दोनों पक्षों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं खुली हैं। (UP-Japan Investment Meet 2026) साथ ही उत्तर प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी मिला है।

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

विधायक ने कहा कि जापान के साथ मजबूत संबंधों का लाभ आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को मिल सकता है। जापानी निवेश, आधुनिक तकनीक, उद्योग और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भविष्य में विकास के नए रास्ते खुलेंगे

संजय शर्मा ने कहा कि यूपी और जापान के बीच मजबूत होते संबंध भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और जापानी प्रतिनिधिमंडल का भी धन्यवाद किया। (UP-Japan Investment Meet 2026) उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ता सहयोग आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Q1. संजय शर्मा ने यूपी-जापान रिश्तों पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि सीएम योगी की पहल से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं।

Q2. जापान से यूपी को क्या लाभ मिलने की उम्मीद है?

निवेश, आधुनिक तकनीक, उद्योग और कौशल विकास से रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

Q3. जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा क्यों महत्वपूर्ण है?

यह दौरा यूपी-जापान के बीच निवेश और द्विपक्षीय सहयोग की नई संभावनाएं मजबूत कर सकता है।