Japanese Delegation in Uttar Pradesh || Image- UP Govt File
वाराणसी: यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रांत और जापान के बीच संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। (Japanese Delegation in Uttar Pradesh) दोनों पक्ष ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।
यामानाशी के गवर्नर रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा है। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम के जरिए दोनों क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा के माध्यम से विश्व शांति में योगदान देने की इच्छा जताई।
कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में करीब 15 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर मेहमानों का रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। (Japanese Delegation in Uttar Pradesh) इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए और जापानी मेहमानों ने भी उनके साथ जयघोष किया।
सावन के दौरान काशी में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर जापानी प्रतिनिधिमंडल प्रभावित हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं, खासकर क्राउड मैनेजमेंट, की सराहना की। इससे पहले जापानी दल ने शनिवार को सारनाथ का दौरा किया और शाम को नमो घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा।
गौरतलब है कि यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के तहत 200 से अधिक सदस्यों वाला जापानी प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। (Japanese Delegation in Uttar Pradesh) लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार और जापानी प्रतिनिधिमंडल के बीच निवेश और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।
En route to Varanasi, H.E. Kotaro Nagasaki, Governor of Yamanashi Prefecture, H.E. Mr. Junichi Ishidera, Vice Governor of Yamanashi Prefecture, and the Japanese delegation made a brief stopover at Sultanpur, where they were warmly welcomed by District Magistrate, Sultanpur.… pic.twitter.com/0pzJVh5gGJ
— INVEST UP (@_InvestUP) August 22, 2026
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला
लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित