PF UPI ATM Withdrawal: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! बैंक अकाउंट की तरह इस्तेमाल होगा PF खाता, जानें कब से UPI-ATM से निकाल पाएंगे पैसे

Ads

PF UPI ATM Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही EPFO 3.0 शुरू करने की तैयारी में है। इसके लागू होने के बाद PF खातों में बैंक अकाउंट जैसी सुविधाएं मिल सकती है। इससे कर्मचारियों के लिए PF से जुड़े काम और पैसे निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 02:05 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 02:07 PM IST

(PF UPI ATM Withdrawal/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • PF खाताधारकों के लिए बड़ा बदलाव।
  • EPFO 3.0 से आसान होंगी सेवाएं।
  • 5 लाख तक के क्लेम पर राहत।

नई दिल्ली: PF UPI ATM Withdrawal: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही पीएफ से जुड़े नियमों और सुविधाओं में बड़ा बदलाव कर सकता है। EPFO 3.0 के जरिए कर्मचारियों के लिए पीएफ अकाउंट (PF UPI ATM Withdrawal) को ज्यादा आसान और डिजिटल बनाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF से पैसे निकालने के लिए बार-बार फॉर्म भरने और लंबे समय तक इंतजार करने की परेशानी कम हो सकती है। इसका मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को बैंकिंग सुविधाओं की तरह तेज और सुविधाजनक बनाना है।

क्या है EPFO 3.0?

EPFO 3.0 को मौजूदा आईटी सिस्टम (PF UPI ATM Withdrawal) का आधुनिक और केंद्रीकृत वर्जन बताया जा रहा है। अभी EPFO का डेटा अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़ी व्यवस्था पर काम करता है जिसकी वजह से कई बार पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आती हैं। नई व्यवस्था में क्लाउड-बेस्ड सिस्टम इस्तेमाल किए जाने की योजना है। इससे डेटा मैनेजमेंट बेहतर होने और ऑनलाइन सेवाओं की स्पीड बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन इन बदलावों की पूरी तस्वीर आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी।

5 लाख रुपये तक के क्लेम पर मिल सकती है राहत

नई व्यवस्था में बीमारी, शादी, घर खरीदने या अन्य जरूरी परिस्थितियों के लिए मिलने वाले PF एडवांस को और आसान बनाने की योजना बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 लाख रुपये तक के कुछ एडवांस क्लेम को ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम के जरिए प्रोसेस किया जा सकता है। इसमें सिस्टम खुद जरूरी जानकारी और पात्रता की जांच करेगा। मंजूरी मिलने के बाद रकम सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में भेजी जा सकती है। जिससे क्लेम प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है।

ATM और UPI से PF निकासी की तैयारी?

EPFO की भविष्य की योजनाओं में PF खाते को आधुनिक डिजिटल पेमेंट सिस्टम (PF UPI ATM Withdrawal) से जोड़ने की बात भी सामने आई है। इसके तहत कर्मचारियों को तय सीमा तक PF का पैसा ATM या UPI जैसे माध्यमों से निकालने की सुविधा मिल सकती है। खासकर मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति में यह सुविधा काफी उपयोगी हो सकती है। हालांकि, यह सुविधा कब और किस लिमिट के साथ शुरू होगी। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सितंबर में लॉन्च की चर्चा

EPFO 3.0 से जुड़ी सुविधाओं को पहले जुलाई में शुरू किए जाने की चर्चा थी। लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद अगस्त में लॉन्च की उम्मीद जताई गई और अब सितंबर में इसके शुरू होने की चर्चा है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि EPFO की ओर से अभी तक इन सभी सुविधाओं और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए कर्मचारियों को EPFO के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0, EPFO के मौजूदा आईटी सिस्टम का आधुनिक और केंद्रीकृत वर्जन है, जिससे PF सेवाएं आसान और तेज हो सकती हैं।

क्या PF से 5 लाख रुपये तक का क्लेम ऑटो-सेटल होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ पात्र एडवांस क्लेम को 5 लाख रुपये तक ऑटो-सेटलमेंट के जरिए प्रोसेस करने की योजना है।

क्या PF का पैसा ATM से निकाला जा सकेगा?

भविष्य में तय सीमा तक PF निकासी के लिए ATM और UPI जैसी सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है।

EPFO 3.0 कब लॉन्च होगा?

सितंबर में लॉन्च होने की चर्चा है, लेकिन EPFO ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।