तेजी से आगे नहीं बढ पा रही पीएम कुसुम योजना: रिपोर्ट

तेजी से आगे नहीं बढ पा रही पीएम कुसुम योजना: रिपोर्ट

तेजी से आगे नहीं बढ पा रही पीएम कुसुम योजना: रिपोर्ट
Modified Date: August 7, 2024 / 10:22 pm IST
Published Date: August 7, 2024 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) देश में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली पीएम कुसुम योजना तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। योजना के तहत अबतक लक्ष्य का केवल 30 प्रतिशत हासिल किया गया है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना 2019 में शुरू की गई। योजना का लक्ष्य किसानों को सौर ऊर्जा अपनाने में मदद करना, खेती-बाड़ी को पर्यावरण अनुकूल बनाना और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है।

शोध संस्थान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किये गये सर्वेक्षण के अनुसार योजना ने छह साल बाद भी अपने लक्ष्य का केवल 30 प्रतिशत ही हासिल किया है। जबकि लक्ष्य को हासिल करने की समयसीमा 2026 करीब आ रही है।

सीएसई में औद्योगिक प्रदूषण और नवीकरणीय ऊर्जा मामलों के कार्यक्रम निदेशक निवित कुमार यादव ने कहा, ‘‘चूंकि जलवायु परिवर्तन का व्यापक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में खासकर कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में निवेश करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में, पीएम कुसुम जैसी योजनाएं भारत के जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि योजनाओं को सावधानी से लागू किया जाए।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में