PM Vidyalakshmi Yojana: पढ़ाई के बीच नहीं आएगा पैसा.. सस्ती दरों पर मिलेगा एजुकेशन लोन, इस बैंक ने शुरू की खास स्कीम, जानें डिटेल्स
PM Vidyalakshmi Yojana: पढ़ाई के बीच नहीं आएगा पैसा.. सस्ती दरों पर मिलेगा एजुकेशन लोन, इस बैंक ने शुरू की खास स्कीम, जानें डिटेल्स

PM Vidyalakshmi Yojana| Image Credit: Freepik
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने की प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की घोषणा
- बिना जमानत और गारंटर के मिलेगा लोन
- BoB) ने 12 एजुकेशन लोन सैंक्शनिंग सेल्स और 119 रिटेल एसेट्स प्रोसेसिंग सेल्स बनाए
PM Vidyalakshmi Yojana: नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (PM Vidyalakshmi Yojana) योजना शुरू करने की घोषणा की। पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता चाहने वाले छात्रों के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय बाधाएं भारत के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न करें।
Read More: LIC Jeevan Anand Scheme: बेहद कमाल की है एलआईसी की ये स्कीम.. रोजाना 200 रुपए जमा कर पाएं 20 लाख रुपए, देखें पूरा कैल्कुलेशन
डिजिटल रूप से कर सकेंगे आवेदन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बयान में कहा कि, आवेदक पीएम-विद्यालक्ष्मी मंच के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा से पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना के तहत शिक्षा ऋण के लिए डिजिटल रूप से आवेदन कर सकते हैं।देशभर के विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक के पास 8,300 से अधिक शाखाओं के अलावा 12 समर्पित शिक्षा ऋण स्वीकृति प्रकोष्ठ (ईएलएससी) और 119 खुदरा परिसंपत्ति प्रसंस्करण प्रकोष्ठ (आरएपीसी) हैं।
Read More: Govt Pension Schemes in India: बुढ़ापे का सहारा बनेगी ये सरकारी पेंशन स्कीम.. रिटायरमेंट के बाद मौज से कटेगा जीवन, आपके लिए कौनसा बेस्ट, देखें यहां
बिना किसी जमानत और बिना किसी गारंटर के मिलेगा लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय मुदलियार ने कहा कि, "पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना एक अग्रणी पहल है जिसका उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी को सुलभ हो। पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना एक विशेष ऋण सेवा है। इसके तहत बिना किसी जमानत और बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसे पूरी तरह से डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से सुलभ बनाया गया है।"
Read More: LIC Kanyadan Policy Calculator: छोड़ दीजिए बेटियों के भविष्य की चिंता.. ये पॉलिसी दूर करेंगी सारे टेंशन, मात्र इतने साल निवेश करने पर मिलेंगे 15 लाख रुपए
PM Vidyalakshmi Yojana के लिए कैसे करें अप्लाई?
छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी स्कीम के तहत एजुकेशन लोन लेने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पूरी एप्लिकेशन प्रॉसेस ऑनलाइन और आसान है, जिससे छात्रों को बेवजह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. पीएम विद्यालक्ष्मी स्कीम के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा छात्रों को दूसरे ऑप्शन भी देता है. इसमें बिना किसी जमानत के 7.5 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन की सुविधा, देश के 384 प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बैंक 40 लाख रुपये तक का गारंटी फ्री एजुकेशन लोन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉप इंस्टीट्यूट्स में पढ़ने वाले छात्रों को बिना जमानत 50 लाख रुपये तक का लोन देना शामिल है.
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह योजना होनहार छात्रों को सस्ती दरों पर एजुकेशन लोन प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, जिससे वे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।
Web Title: PM Vidyalakshmi Yojana: Bank of Baroda launches PM-Vidyalakshmi scheme
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm