PNB Share Price: कम कीमत में तगड़ी कमाई, 52% मुनाफे के साथ इस बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान
PNB Share Price: कम कीमत में तगड़ी कमाई, 52% मुनाफे के साथ इस बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान

(PNB Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- तिमाही मुनाफा 52% बढ़कर 4,567 करोड़ रुपये पहुंचा।
- शेयरधारकों को 2.90 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश।
- बैंक की कुल आय बढ़कर 36,705 करोड़ रुपये हुई।
PNB Share Price: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जनवरी से मार्च 2025 तक की तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 52% उछलकर 4,567 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 3,010 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। ये नतीजे बैंक के वित्तीय सुधार और बेहतर संचालन की ओर इशारा करते हैं।
बैंक की आय में बढ़ोतरी
बैंक की कुल आय बढ़कर 36,705 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 32,361 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज से आय 31,989 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले काफा ज्यादा है। इससे बैंक की आमदनी में स्थिरता और ग्रोथ नजर आ रही है।

एनपीए और पूंजी अनुपात में सुधार
एनपीए यानी नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स के मोर्चे पर भी पीएनबी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बैंक का सकल एनपीए घटकर 3.95% रह गया है, जो पिछले वर्ष 5.73% था। वहीं, नेट एनपीए भी 0.73% से घटकर 0.40% पर आ गया। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (Capital Adequacy Ratio) भी 15.97% से बढ़कर 17.01% हो गया है।
शेयर का हाल
PNB ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2.90 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही बैंक ने 8 हजार करोड़ रुपये तक बॉन्ड जारी कर पूंजी जुटाने की योजना भी बनाई है। हालांकि, बुधवार को शेयर बाजार में PNB का शेयर 94 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ी गिरावट है। इसका 52 हफ्ते का लो 85.46 रुपये और हाई 138.60 रुपये रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: PNB ने मार्च तिमाही में 4,567 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 52% अधिक है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: PNB Share Price: Strong earnings at low price, this bank announced dividend with 52% profit
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm