BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पीएनबी का पहली तिमाही का ऋण 13 प्रतिशत, बैंक आफ इंडिया का 19 प्रतिशत बढ़ा

पीएनबी का पहली तिमाही का ऋण 13 प्रतिशत, बैंक आफ इंडिया का 19 प्रतिशत बढ़ा

पीएनबी का पहली तिमाही का ऋण 13 प्रतिशत, बैंक आफ इंडिया का 19 प्रतिशत बढ़ा
Bhasha
Published: 02 Jul 2026 | 10:08 pmModified: 02 Jul 2026 | 10:08 pm

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक आफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कुल ऋण में क्रमशः 13 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

पीएनबी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका ऋण 11.29 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 12.75 लाख करोड़ रुपये हो गया।

साथ ही, अप्रैल-जून तिमाही में कुल जमा नौ प्रतिशत बढ़कर 17.24 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल कारोबार 10 प्रतिशत बढ़कर 29.99 लाख करोड़ रुपये हो गया।

एक और सरकारी बैंक, बैंक आफ इंडिया (बीओआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कुल ऋण में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के अंत के 6.72 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 7.97 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बीओआई ने एक अलग नियामकीय सूचना में बताया कि कुल ऋण में 3.92 लाख करोड़ रुपये के खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) ऋण भी शामिल थे, जिनमें 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

मुंबई स्थित सरकारी बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में कुल जमा में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत के 8.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। नतीजतन, बैंक का कुल कारोबार (कुल ऋण और जमा) 17 प्रतिशत बढ़कर 17.5 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि 30 जून, 2025 के अंत में यह 15.1 लाख करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पीएनबी का पहली तिमाही का ऋण 13 प्रतिशत, बैंक आफ इंडिया का 19 प्रतिशत बढ़ा

People also search for:BankBank Loansloans
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm